डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 35 आवेदन आये

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनीं

पूर्णिया. सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है.कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से कुल 35 आवेदन आये. जिला पदाधिकारी ने त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया. इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए. ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >