डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, दिया कार्रवाई का निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को सेवा, संवाद,समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना.

पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को सेवा, संवाद,समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आए व्यक्तियों ने कुल 17 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी. इसमें से दो आवेदन को मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा निष्पादन किया गया. जिलाधिकारी ने मौके पर शेष आवेदनों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया. इसके अलावा प्रखंड अनुमंडल व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए. ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >