डीएम ने सुनीं आमलोगों की समस्याएं, समाधान के लिए दिये आवश्यक निर्देश

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में डीएम अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिले से आये 38 आवेदन पूर्णिया. सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में डीएम अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से कुल 38 आवेदन देकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. इसमें सबसे अधिक मामलें राजस्व से संबंधित तथा विधि शाखा, सामान्य शाखा व आपूर्ति विभाग से मामले थे. इसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया.इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आये लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाये. ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय व अनुमंडल तथा प्रखंड व पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >