सबका सम्मान- जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने 11 आवेदनों पर की सुनवाई

सबका सम्मान-जीवन आसान

पूर्णिया. सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत डीएम अंशुल कुमार ने शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आमजनों की समस्यायें गंभीरता से सुनीं. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये कुल-11 आवेदनों पर सुनवाई की गई.इनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामलें शामिल थे.सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया.इस अवसर पर आम जनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई. उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा आम जनों की समस्याओं की सुनवाई पंचायत, प्रखंड,अनुमंडल और जिला स्तर पर नियमित रूप से की जा रहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >