पैक्स चुनाव को लेकर डीएम ने दिये कई निर्देश

पूर्णिया

पूर्णिया.जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पैक्स निर्वाचन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में वरीय पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलांतर्गत 66 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है.जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों के कार्यों एवं पैक्स चुनाव से संबंधित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गयी.संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया.सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया और निर्वाचन कार्यक्रम को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >