समरसता संकल्प अभियान को लेकर जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

पूर्णिया में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना किया गया। शिविरों में 22 सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलेगा।

पूर्णिया : श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले के अनुसूचित जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सभी पंचायतों में पहुंचेगा जागरूकता रथ

उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ जिले की सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति टोलों में पहुंचेगा. इसके माध्यम से लोगों को श्री गुरु संत रविदास के जीवन, विचार और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

22 सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होंगे पात्र

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के दौरान पात्र लाभुकों को 22 प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही विभिन्न जागरूकता और विकास संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

सभी पंचायतों में निकलेगी कलश यात्रा

अभियान के तहत सभी पंचायतों में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी. इसका उद्देश्य आम लोगों को श्री गुरु संत रविदास के कृतित्व और उनके सामाजिक समरसता के संदेश से अवगत कराना है. प्रशासन की ओर से शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >