जन जागरूकता रथ को डीएम ने किया रवाना

जन जागरूकता रथ

पूर्णिया. मंगलवार को जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा जन जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.यह जन जागरूकता रथ 2 अक्टूबर 2024 तक जिले के महत्वपूर्ण स्थल,धरोहर स्थल, पर्यटन स्थल पर श्रमदान, स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थल, हाट, बाजार, धार्मिक स्थल बस स्टैंड, हाईवे, स्टेशन, रेलवे ट्रैक सामुदायिक स्वच्छता परिसर परिसंपत्तियों पर श्रमदान एक दीप स्वच्छता के नाम आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. मौके पर उप विकास आयुक्त चन्द्रिमा अत्री, निदेशक डीआरडीए एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला स्तरीय कर्मिगण तथा पदाधिकारी मौजूद थे. फोटो- 18 पूर्णिया 13-हरी झंडी दिखा रथ को रवाना करते डीएम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >