भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान का मनाया 74वां जन्म दिवस

भारतीय योग संस्थान

पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान के पूर्णिया कॉलेज केन्द्र पर गुरुवार को जिला प्रधान राजेंद्र पंडित का 74वां जन्म दिवस यौगिक विधि से फूल और चंदन से मनाया गया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर केन्द्र के साधक साधिकाओं के अतिरिक्त प्रांतीय प्रधान सह जिला प्रधान अजय कुमार सिंह, जिला मंत्री कैलाश मंडल, जिला संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री अरुण भारती, सुरेंद्र मंडल, अशोक सिंह, मनोज कुमार, सुषमा, मोनी आदि ने जन्म दिवस की बधाई और शुभकामना दी. इस दौरान योग आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया और योग की बारीकियों और महत्व पर चर्चा की गई. लोगों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योग केन्द्र पर आकर योग करने से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होने की प्रेरणा मिलती है. अंत में राजेंद्र पंडित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. सभी उपस्थित सदस्यों को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >