प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया जिला स्थापना दिवस

प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा

पूर्णिया. प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा में 256वां जिला स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में किया गया. इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया गया. छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए आसपास के लोगों को जागरूक किया. बच्चों ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा शिक्षा को प्राथमिकता दें. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया. रंगोली में जिले की पहचान और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरा गया, जिसकी सभी ने सराहना की. बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मौके पर मौके पर प्रधान शिक्षिका ने छात्रों को जिले के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने जिले के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को सुदृढ़ करने का दिन है. वहीं शिक्षकों ने छात्रों को अपने जिले के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >