जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी-चप्पल का वितरण

पूर्णिया

पूर्णिया. तेजनारायण सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट टीएन सिंह कॉलोनी पूर्णिया ने मां पूरण देवी एवं सिटी मां काली मंदिर के बाहर जरूरतमंद महिला और पुरुषों को साड़ी और चप्पल का वितरण नैन्सी राज द्वारा किया गया. चर्चित वरिष्ठ रंगकर्मी विश्वजीत कुमार सिंह की पुत्री नैन्सी राज बचपन से समाज के उन लाचार और बेसहारा लोगों को मदद करने के प्रति दिलचस्पी है. उन्होंने बताया कि तेजनारायण सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट जो शिक्षा, समाज कल्याण, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ, स्वच्छता ही जीवन है ,पर काम कर रही है. उन्होंने इस तरह का कार्य कर समाज में युवक एवं युवतियों को यह संदेश दी है कि वे गरीबों और लाचार लोगों को हर हमेशा सहयोग दें और और उनके बीच खुशी बांटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >