स्कूली बच्चों में पठन-पाठन सामग्री वितरित

केनगर

केनगर.नगर पंचायत चम्पानगर के प्रावि कोहबारा, प्रावि रामनगर में अररिया जिले के फणीश्वरनाथ रेणु अभियंता काॅलेज के प्रोफेसर अमित रंजन ने अपनी माता शकुंतला देवी की पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी स्कूली बच्चों के बीच किताबे, कॉपियां,कलम सहित पाठ्य सामग्री वितरित किया. प्रोफेसर अमित रंजन ने कहा कि इनके समाजसेवी पिता मसुरिया गांव निवासी उपेन्द्र प्रसाद बैठा एवं माता की विचारधारा को लेकर हर संभव जरूरतमंद लोगों को मदद करने का प्रेरणा मिली है. मौके पर समाजसेवी जवाहर मेहता ने कहा कि प्रोफेसर अमित रंजन ने ग्रामीण शिक्षा के प्रति एक सराहनीय पहल की है. इस मौके पर चंद्र किशोर रंजन, राहुल बैठा, धीरज बैठा आदि का सराहनीय योगदान देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >