बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय के बुनियादी केन्द्र में मंगलवार को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने एक सराहनीय पहल की . स्थानीय बुनियाद केंद्र, बनमनखी में आज कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया.कुल आठ दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल के साथ हेलमेट भी दिए गए, ताकि वे सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें.. लाभार्थियों में नवल पासवान, रेखा कुमारी, संजीत कुमार, मो. समाद, राजेश कुमार रोशन, मिथिलेश कुमार, पवन ठाकुर और सीताराम साह शामिल हैं. लाभार्थियों ने कहा कि अब दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी और वे दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपने कार्य कर सकेंगे.पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र दिव्यांग व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है. इस पहल से न केवल उनकी आवाजाही आसान होगी, बल्कि वे रोजगार एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों से भी जुड़ सकेंगे. वहीं मोके पर सेंटर मैनेजर अंचला कुमारी, मदन कुमार, संतोष कुमार, राजा साहेब आदि मौजूद थे.
बुनियाद केंद्र में आठ दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल वितरण
बनमनखी मुख्यालय
