पर्यटन व मनोरंजन के केंद्र के रूप में विकसित होगा ध्रुव उद्यान : खेमका

खेमका

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि ध्रुव उद्यान को पर्यटन और मनोरंजन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में पूर्णिया का भी तेजी से विकास हो रहा है. रंगभूमि मैदान के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा जिला स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल ग्राउंड सहित अन्य आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा. खिलाड़ियों की सुविधा के लिए डीएसए ग्राउंड और रंगभूमि मैदान को भी सुविधायुक्त बनाया जाएगा. विधायक श्री खेमका कहा कि पूर्णिया में मखाना बोर्ड का मुख्यालय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बने इस दिशा में मेरा सतत प्रयास हैं. विधायक श्री खेमका ने ध्रुव उद्यान और जिला स्कूल खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए जाने की जरुरत बतायी है और इसके लिए जिला फॉरेस्ट अधिकारी को निर्देश दिया है. विधायक श्री खेमका ने जिला वन पदाधिकारी को दोनों ही जगह शुद्ध पेयजल, जिम उपकरणों की मरम्मत, पूर्ववत म्यूजिक सिस्टम और समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था बहाल करने को कहा है. उन्होंने ध्रुव उद्यान में निर्माणाधीन बोटिंग पोंड और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा ताकि वहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. दरअसल विधायक श्री खेमका मॉर्निंग वॉक के दौरान नागरिकों और खिलाड़ियों से मिलकर उनकी कठिनाइयों से अवगत हुए तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान वहां मौजूद महिला-पुरुष और युवाओं ने लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >