यूरिया की कमी व कालाबाजारी का आरोप लगा धरना पर बैठे प्रमुख

यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी व उठाव नहीं किये जाने को लेकर सोमवार को प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में धरना दिया.

जलालगढ़. यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी व उठाव नहीं किये जाने को लेकर सोमवार को प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में धरना दिया. मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है. 400 से 450 रुपये मूल्य पर बिक्री हो रही है. कुछ लाइसेंसधारी विक्रेता उर्वरक उठाव नहीं करते है. उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग अधिकारी से की. उन्होंने कहा कि अररिया सीमा क्षेत्र से जुड़े होने पर जलालगढ़ के सीमावर्ती विक्रेता यूरिया या डीएपी की कालाबाजारी करते हैं. रामदैली पंचायत के मुखिया मो ग्यासुद्दीन, कांग्रेस विधानसभा कसबा के युवा उपाध्यक्ष टीपू सुल्तान, संदीप कुशवाहा, पंसस अब्दुल रहमान, प्रदीप मंडल, मो दुलाल, जितेंद्र यादव, चंद्रदीप कुमार, मनोज यादव, आदि ने भी यूरिया की किल्लत पर किसानों को हो रही समस्याओं का जिक्र किया. मौके पर बीएओ दिलीप कुमार रजक ने बताया कि यूरिया की किल्लत नहीं है. यूरिया की रैक जब लगती है तो जरूरत के हिसाब से उठाव होता है. वहीं सोमवार सुबह तक यूरिया खाद की 1562 बैग होने की जानकारी दी. बताया कि किसी भी विक्रेता पर कोई शिकायत किसान से मिलती है उस पर सख्त कार्रवाई की गयी है और आगे भी होगी. वहीं उन्होंने बताया कि जो विक्रेता उर्वरक के लाइसेंसी हैं और उर्वरक उठाव नहीं करते हैं तो उसे विभाग द्वारा उठाव करने का निर्देश दिया जायेगा. साथ ही निगरानी टीम लगातार नजर बनाए हुए है. साथ ही जलालगढ़ क्षेत्र के कुछ उर्वरक विक्रेता की दुकान जाकर बीएओ ने स्टॉक की जांच भी की. डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी व निर्धारित मूल्य की कोई लिखित या विजुअल शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी. यूरिया की उपलब्धता है और इसे भ्रामक बनाने का कोई काम नहीं करें. जिले के जलालगढ़ प्रखंड में जितना यूरिया मिलना था उससे 80 प्रतिशत अधिक मिल चुका है. फोटो. 3 पूर्णिया 53- ई किसान भवन में धरना देते प्रखंड प्रमुख.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >