हरकिरणजीत बनीं धमदाहा की पहली एमएस गायनी डॉक्टर

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले के अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा को पहली बार एम.एस. (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विशेषज्ञ डॉक्टर मिली हैं. यह उपलब्धि धमदाहा के उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय डॉ. एन.के. सिंह की पुत्रवधू तथा डॉ. शशांक की पत्नी डॉ. हरकिरणजीत कौर को प्राप्त हुई है.डॉ. हरकिरणजीत कौर इससे पूर्व अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कई वर्षों तक अपनी बेहतर सेवा दे चुकी हैं. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. शुक्रवार को माता गुजरी मेडिकल कॉलेज, किशनगंज में आयोजित दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के 1198 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से डॉ. हरकिरणजीत कौर को एम.एस. (गायनी) की डिग्री का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर एवं अन्य शैक्षणिक कर्मी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >