लेशी व दिलीप के नेतृत्व में विकास को मिलेगा नया आयाम : विजय

भारतीय जनता पार्टी

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय राय ने नये मंत्रिमंडल में डा. दिलीप जायसवाल एवं लेशी सिंह को शामिल किए जाने पर खुशी का इजहार किया है और कहा है कि दोनों ही जमीन से जुड़े अनुभवी नेता हैं जिनके मार्गदर्शन में पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल के विकास को नया आयाम मिलेगा. प्रदेश प्रवक्ता श्री राय ने कहा कि दोनों कद्दावर नेता हैं और लंबा अनुभव और जनसेवा व विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए डा. जायसवाल को तीसरी बार और श्रीमती सिंह को आठवीं बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. विजय राय ने डा.जायसवाल एवं श्रीमती सिंह की कुशल कार्यशैली का हवाला देते हुए कहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में निश्चित रूप से बिहार और अपना सीमांचल प्रगति की नई ऊंचाइयों पर जाएगा और पूर्णिया के पूर्ण विकास के सपने को मुकाम मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >