PURNIA सीमांचल के 21 नये डिग्री कालेजों में प्रधानाचार्यों की हुई प्रतिनियुक्ति

बिहार सरकार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन चार जिलों में अररिया, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया के कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय प्रारंभ कर दिया है.

पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की

रिपोर्ट:

बिहार सरकार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन चार जिलों में अररिया, कटिहार, किशनगंज एवं पूर्णिया के कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय प्रारंभ कर दिया है. इस पहल के तहत अररिया जिले के 5 प्रखंड, कटिहार जिले के 7 प्रखंड, किशनगंज जिले के 3 प्रखंड तथा पूर्णिया जिले के 6 प्रखंड में नए महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नवस्थापित महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

ये हैं प्रधानाचार्य

पूर्णिया जिला

1. जलालगढ़ — प्रो पटवारी यादव

2 . कृत्यानंदनगर – प्रो कुमारी मृदुलता

3. रूपौली-डा. अनवर हुसैन

4. अमौर- डा. देवेन्द्र पाठक

5. श्रीनगर- प्रो नरेंद्र कुमार

6. बैसा- डा. ए खान अररिया जिला

1. जोकीहाट- प्रो नौशाद आलम

2. सिकटी- प्रो अशोक पाठक

3. पलासी- डा. मनोज कुमार सिंह

4. नरपतगंज- प्रो पवन कुमार मल्लिक

5. भरगामा- प्रो. शंभुलाल वर्मा कटिहार जिला

1. डंडखोरा- प्रो विमल कुमार पांडेय

2.हसनगंज- डा. हेमंत कुमार मिश्रा

3. कोढ़ा- डा. चंद्रशेखर कुमार मिश्रा

4. समेली- प्रो मिहिर कुमार ठाकुर

5. कुरेसला- डा. विलास कुमार झा

6. मनसाही- प्रो वीणा रानी

7. अमदाबाद- डा. सतीश मिश्रा किशनगंज जिला

1. दिघलबैंक- डा. ए एच वाहिदी

2. कोचाधामन- प्रो सजल प्रसाद

3. टेढ़ागाछ- डा. एजाज अहमद अंसारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >