उपकुलसचिव पंजीयन से छात्र नेता ने की मांग

छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन का छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया.

पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन का छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया. बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने सत्र 2025-2029 की पंजीयन प्रक्रिया में माइनर और एमडीसी विषय चुनने में त्रुटियां कर दी है. कई छात्र-छात्राओं के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि व माता के नाम में भी त्रुटियां हैं. उन्होंने मांग की कि छात्रहित में त्रुटियों के निवारण का मौका दिया जाये जिससे कि त्रुटिरहित पंजीयन हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >