जानकीनगर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग हुई तेज

पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल

जानकीनगर. पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल अन्तर्गत पूर्णिया – सहरसा रेलखंड पर जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की वर्षों से लंबित मांगे एक बार फिर से तूल पकड़ने लगी है. गुरुवार को पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम एक मांगपत्र सौंपा.इसके बाद जिला पदाधिकारी एवं सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को भी मांग पत्र सौंपा. पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय ने लिखित आवेदन में अवगत कराया कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर ब्राड गेज से पूर्व लगभग सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ करता था. प्रतिदिन 100 से अधिक रेलयात्री यात्रा करते थे. कोविड-19 के पूर्व ट्रेन संख्या 18626/18625 कोशी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव था. परंतु कोविड-19 के बाद ठहराव को बंद कर दिया गया .ट्रेन संख्या 13206/13205 जनहित एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या -13170/13169 हाटे-बजारे एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव देने की जरूरत है. इस मौके पर आकाश वर्मा,मनीष कुमार,बिमल दास, प्रेमशंकर भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >