डीएसडब्लू से की पैट 2023 के स्कोर कार्ड की मांग

पूर्णिया.

पूर्णिया. पैट 2023 के अभ्यर्थियों ने स्कोर कार्ड या अंक विवरण की मांग को लेकर पूर्णिया विवि के डीएसडब्लू से गुहार लगायी है. अभ्यर्थी राजा कुमार ने बताया कि मंगलवार को डीएसडब्लू को आवेदन दिया गया है. इसमें बताया गया कि पैट 2023 पुनर्मूल्यांकन का परिणाम बीते 10 मई 2025 को ही जारी किया गया था, लेकिन इतने समय बीत जाने के बावजूद अब तक अभ्यर्थी अंक विवरण के लिए प्रतीक्षारत हैं. उन्होंने बताया कि हम जैसे अभ्यर्थी पैट 2024/2025 के लिए भी आवेदन करने को पैट 2023 के अंक विवरण की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं. मौके पर यूजी छात्र अमन कुमार चौधरी ने यूजी सीबीसीएस के सभी सेशन में यूजीसी नॉर्म्स के पालन पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >