पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मुलाकात कर ध्यान आकृष्ट करवाया कि 8 अप्रैल को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के कई परीक्षार्थी प्रथम पाली में परीक्षा देने से वंचित हो गये. परीक्षा के एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम में त्रुटियां होने के कारण ऐसा हुआ है. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मांग की है कि छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा करवाने को लेकर स्पेशल तिथि घोषित की जाये.
परीक्षा से चूके छात्रों को जल्द राहत देने की मांग
छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मुलाकात कर ध्यान आकृष्ट करवाया
