किसानों को जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग

बिहार किसान मजदूर संघ

पूर्णिया. बिहार किसान मजदूर संघ ने पूर्णिया एयरपोर्ट के संदर्भ में संबंधित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन दिया है. संघ ने कहा है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बने इसमें कोई परेशानी नहीं है परंतु जिन किसानों का जमीन प्राप्त हुआ है उसे उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है. संघ ने कहा है कि दो करोड़ रुपया एकड़ के लगभग अभी कीमत है परंतु सरकार मात्र 16 लाख रुपये एकड़ किसानों को मुआवजा दे रही है. अगर सरकार उचित मुआवजा नहीं देती है तो आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने आग्रह किया कि इस विषय में पहल करते हुए संबंधित किसान प्रतिनिधि मंडल को इंसाफ दिलाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >