राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना प्रभु खाटू वाले श्याम का फागुनी एकादशी महोत्सव

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी मुख्य बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में महिला भक्त मंडल के तत्वावधान में प्रभु खाटू वाले श्याम का रंगभरी फागुनी एकादशी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा.कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.मशहूर दादी रानी सती एवं प्रभु श्री श्याम की सुप्रसिद्ध भजन गायिका ममता सर्राफ ने अपने सुमधुर स्वरों में “छुक-छुक करती रेलगाड़ी खाटू चला दर्जी सीन दे निशान मैंने खाटू जानो है…” एवं “बाबा श्याम के दरबार मची रे होली…” जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. इसके साथ ही गुलाबबाग से आए कलाकारों ने भी भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी , जिससे पूरा मंदिर परिसर श्याममय हो गया.श्रद्धालु भजनों पर झूमते और होली के रंगों में सराबोर नजर आए. समाजसेवी अशोक कुमार सर्राफ ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष रंगभरी फागुनी एकादशी का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है. कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया.इस अवसर पर महिला भक्त मंडल की लता भरतिया, श्वेता अग्रवाल, रिंकी सर्राफ सहित अशोक कुमार सर्राफ, शिव शंकर तिवारी, रमण चौबे, संतोष झा, चांदमल छलानी, रंजीत अग्रवाल, पवन भरतिया, सतीश अग्रवाल, रमेश रामपुरिया, छोटू अग्रवाल, अमित सर्राफ, गौरव डोकानिया, फनटी अग्रवाल, मोनू भरतिया एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.महोत्सव की भव्यता और भक्तों की आस्था ने बनमनखी में आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >