हरदा के प्रधानाध्यापक हुए सेवानिवृत

मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा

हरदा. मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मंच का संचालन अमरेश कुमार ने किया. सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षक पर निर्भर करता है. ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ हो कर बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य हमेशा करें. इस मौके बच्चों को बताया कि आप हमेशा पढ़ाई के प्रति ध्यान दें. आपस में हमेशा मिलजुलकर रहें .कोई भी पढ़ाई के प्रति कठिनाई हो अपने शिक्षकसे मिलकर अपनी कठिनाई दूर करें. मौके पर पार्वती मंडल उवि के पूर्व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुज कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद साह, दीपमाला कुमारी, खुशबू कुमारी आदि ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >