विज्ञान मेला में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

पूर्णिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामबाग

पूर्णिया. स्थानीय पूर्णिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामबाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. मेले में वर्ग 6 से वर्ग 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. इस मौके पर सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने स्तर से विज्ञान संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडलों को तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया. मेला का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार ने किया. छात्र छात्राओं ने सोलर सिस्टम, चंद्रयान, डिजिटल करेंसी, चॉकलेट एटीएम, इलेक्ट्रॉनिक द्वारा फास्ट जनरेटर तथा पर्यावरण संबंधित पेड़ पौधों से होने वाले समाज को लाभ तथा वायुमंडल तथा पृथ्वी पर होने वाले क्लाइमेट चेंज की समस्याओं के निदान हेतु अपने अपने सुझाव को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारतीय भौतिक सर सीवी रमन द्वारा प्रस्तुत रमन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज की याद में समर्पित है, जिसकी घोषणा उन्होंने 28 फरवरी 1928 को की थी. इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो किसी भी भारतीय और एशियाई व्यक्ति के लिए विज्ञान में पहला नोबेल था. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने होली मिलन का भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच लेख, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी विजेता प्रतिभागियों के बीच प्रधानाध्यापक विनय कुमार के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >