पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति सामान्य, अफवाह से बचें : डीएसओ

अफवाह से बचें : डीएसओ

पूर्णिया. जिलांतर्गत शनिवार को 7936 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को संबंधित एजेंसियों ने वितरण किया. संबंधित गैस एजेंसियों के पास अभी भी 19278 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों में शनिवार को कुल 8965 संबंधित गैस उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का डिमांड किया . नियमानुसार 7936 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस एजेंसियों ने गैस उपभोक्ताओं को किया . जबकि अद्यतन 20469 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं.जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में एलपीजी गैस को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार छापामारी एवं निरीक्षण किया जा रहा है. पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं से अपील की है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराएं. नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं. समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है. रसोई गैस संबंधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम लगातार क्रियाशील जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया है और लगातार निर्देशित भी किया जा रहा है कि कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों को चिह्नित कर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई त्वरित करना सुनिश्चित करें. यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर: 06454-242319/242317/242320 पर सम्पर्क करें प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 15 मार्च से आज तक कुल 285 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई है. जिसमें से 277 का निष्पादन करा दिया गया है. शेष 8 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित गैस एजेंसी को प्रेषित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >