शौर्य वंदन साइकिल यात्रा पूरी कर लौटे साइक्लिस्टों का किया गया सम्मान

पूर्णिया

पूर्णिया. सरहद की सुरक्षा में मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल के जवानों के सम्मान में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के 11 सदस्यीय टीम ने 955 किलोमीटर की दस दिवसीय शौर्य वंदन साइकिल यात्रा 22 मार्च को अपने लक्ष्य के अंतिम पड़ाव तवांग की यात्रा पूरी की. समुद्रतल से लगभग 13700 फीट ऊंचाई एवं -3 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच जांबाज देशभक्त पूर्णिया के साइक्लिस्टों ने अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने लक्ष्य और अंतिम पड़ाव को सफलतापूर्वक संपन्न किया. लगभग 20 स्थानों पर सीमा सुरक्षा बल के बटालियनों ने यात्रा दल को सहयोग, सुरक्षा,मार्गदर्शन एवं उत्साह वर्धन किया. वापस पूर्णिया पहुंचे यात्रा दल को पूर्णिया सीमा सुरक्षा बल के डीआइजी मधुकर अभिताभ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत हुए उन्हें सम्मानित किया. पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्णिया के एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित कर शौर्य वंदन साइकिल यात्रा दल को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. उद्घोषक कनक परासर ने कहा कि आप सभी साइक्लिस्टों ने शौर्य वंदन साइकिल यात्रा से न सिर्फ सीमा सुरक्षा बल के जवानों का मान बढ़ाया है बल्कि पी डी सी ए परिवार के साथ साथ अपना भी सम्मान बढ़ाते हुए बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है. इसके लिए धन्यवाद एवं प्रशंसा के पात्र हैं. यात्रा दल के वरिष्ठ राइडर्स औरंगाबाद के राकेश कुमार पवन , विजय शंकर सिंह, राजीव रंजन उर्फ विक्की सिंह, प्रियांशु दत्त झा, सतीश चौबे एवं क्रू मेंबर शशांक शेखर सिंह,जय सिंह, मधुकर पांडे, नागेश्वर दास उर्फ लाफिंग बुद्धा, राजेन्द्र महता ने अपना अपना अनुभव साझा किया. पी डी सी ए के वरिष्ठ सदस्यों डॉ आलोक कुमार, आदित्य केजरीवाल, आलोक लोहिया, परिमल सिंह, डॉ अनुराग, पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार पोद्दार, दिलीप तिवारी, आदित्य कर्ण, मनोहर कुमार, सोनू परासर,दीपक साह ने शौर्य वंदन साइकिल यात्रा दल के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सिंह ने यात्रा दल को बधाई दी. इस समारोह में चंदा देवी, मीना सिंह,मंजू सिंह,हीरा देवी,कनक परासर सहित प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार, सुजित सिंह, सुमन सिंह, उज्जवल कुमार, प्रियांशु दत्त, विक्रम आदित्य सिंह,राजू झा, ब्रजेश भास्कर, अक्षत सिंह,प्रणव प्रवीण, आलोक लोहिया, अनिल लोहिया, सुनील लोहिया,प्रशांत राय, निशिथ,आशिष चौधरी, कृष्णा कुमार, भूषण सिंह के साथ साथ अनेक सदस्यों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >