नेहरू चौक पर सीएसपी शाखा का हुआ उद्घाटन

बनमनखी

बनमनखी .बनमनखी मुख्य बाजार स्थित नेहरू चौक के समीप बुधवार को एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र सीएसपी का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर स्टेट हेड पंकज शर्मा, जोनल मैनेजर श्याम सिंह, जोनल टेरिटरी मैनेजर मनीष कुमार एवं दीपक कुमार चौरसिया उपस्थित रहे.उद्घाटन के बाद जोनल मैनेजर श्याम सिंह ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से बैंक से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. इसमें सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, इंश्योरेंस, हेल्थ एवं मोटर से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं. उन्होंने जानकारी दी कि पूरे बिहार में ऐसे कुल 130 केंद्र संचालित हैं. उन्होंने कहा कि बनमनखी में इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.खासकर छात्र-छात्राओं, मनरेगा मजदूरों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अकाउंट सिडिंग सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं यहीं पर उपलब्ध हो सकेंगी. इससे ग्राहकों को बैंकों में लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी. केंद्र संचालक दीपक कुमार चौरसिया ने बताया कि यहां ग्राहकों को कम समय में बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >