कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार

रुपौली

रुपौली. रुपौली पुलिस ने बसगढा गांव में छापेमारी कर मोहम्मद कशीम के घर से देसी कट्टा के साथ उसे गिरफ्तार किया .थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अवैध हथियार रखता है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी. वरीय पदाधिकारी द्वारा टीम गठित कर छापेमारी के आदेश पर छापेमारी के क्रम में अभियुक्त के घर के छज्जे पर देशी कट्टा मिला. अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >