मोबाइल छिनतई में अपराधी धराया

सरसी जाने के क्रम में पीवीसी नहर रईस टोला कब्रिस्तान के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने अब्दुल अहद पिता स्व. लाल मोहम्मद साकिन रहमतपुर से मारपीट करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया.

बनमनखी. सरसी जाने के क्रम में पीवीसी नहर रईस टोला कब्रिस्तान के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने अब्दुल अहद पिता स्व. लाल मोहम्मद साकिन रहमतपुर से मारपीट करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया. हो-हल्ला सुनकर मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधी की पहचान विकास महतो 22, साकिन प्रसादपुर, वार्ड 02, थाना चंपानगर के रूप में हुई. इसके बाद सरसी थाना ने उसे दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में पुअनि प्रदीप कुमार सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >