पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट.
पूर्णिया. गुलाबबाग मंडी में सोमवार को मक्का के दाम में लगातार मजबूती देखने को मिली. बढ़ती मांग और अनुकूल बाजार के कारण मक्का का भाव गेहूं के करीब पहुंच गया है. कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में मक्का की अच्छी मांग होने से कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि मंडी में इसकी आवक भी संतोषजनक है.
मक्का की मांग से बाजार में तेजी
व्यापारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहने से मंडी में मक्का की आवक लगातार बढ़ रही है. दूसरी ओर खरीदारों की सक्रियता के कारण बिकवाली भी अच्छी हो रही है. यही वजह है कि मक्का का अधिकतम भाव 2310 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है और इसका मूल्य गेहूं के करीब आ गया है.
गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)
- मक्का : ₹2200 – ₹2310
- गेहूं : ₹2470 – ₹2500
- चावल मंसूरी : ₹3250 – ₹3425
- चावल अरवा मोटा : ₹3050 – ₹3250
- चावल बासमती : ₹12500 – ₹13000
- दाल मसूर : ₹5550 – ₹6750
- दाल मूंग : ₹9540 – ₹9600
- दाल अरहर : ₹10600 – ₹14500
- दाल चना : ₹5550 – ₹6600
- गोटा चना : ₹6200 – ₹6400
- गोटा मूंग : ₹8000 – ₹9000
- सरसों काला : ₹7000 – ₹7500
- सरसों पीला : ₹7300 – ₹7800
व्यापारियों की नजर बाजार पर
कारोबारियों का मानना है कि यदि मक्का की मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में इसके दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अन्य कृषि जिंसों के भाव भी मांग और आवक के आधार पर उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.
