PURNIA : गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में रसोई गेस उपभोक्ताओं को ओटीपी गिरने के बावजूद निर्धारित तिथि में भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा है.

पूर्णिया के श्रीनगर से मो. शाहजहां की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में रसोई गेस उपभोक्ताओं को ओटीपी गिरने के बावजूद निर्धारित तिथि में भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा है .गैस उपभोक्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए गैस गोदाम परिसर प्रांगण में हंगामा किया. घटना खुट्टी हसेली पंचायत के देवी नगर पीपर टोला की है . उपभोक्ता सवेरा खातून , सोदागर ,वार्ड सदस्य शरीफ, फुरकान ,आमना खातून , परवेज आलम ,दुलाल ,संजीदा फरहीन, मोहम्मद जमशेद ने भानु गैस एजेंसी पीपर टोला खुट्टी हसेली के संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया. वहीं संचालक मिथिलेश कुमार ने बताया कि गेस लेने के लिए उपभोक्ताओं को बुलाया जा रहा है .लाभुक नहीं आतें हैं .बदनाम करने की साजिश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >