व्यवहार न्यायालय में मनाया गया संविधान दिवस

संविधान दिवस

पूर्णिया. संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव पल्लवी आनंद की उपस्थिति में संविधान के प्रस्तावना का पठन किया गया. इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे. साथ ही अनुमंडल व्यवहार न्यायालय वायसी, धमदाहा और बनमनखी अनुमंडल में भी संविधान दिवस मनाया गया और प्रस्तावना का पठन किया गया. इस अवसर पर महिला महाविद्यालय पूर्णिया, पर्यवेक्षण गृह, स्कूलो एवं केंद्रीय कारा पूर्णिया में भी सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया. फोटो-26 पूर्णिया 12- कार्यक्रम में शिरकत करते न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >