युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर कांग्रेस का जोर

रूपौली विधानसभा क्षेत्र

रूपौली. जिला अंतर्गत रूपौली विधानसभा क्षेत्र के रूपौली खादी भंडार में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक, विचार-विमर्श एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना रहा. कार्यक्रम में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, पीसीसी प्रभारी पटना से डॉ किशोरी लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश मांझी तथा हल्ला बोल कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया . बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन सृजन अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सक्रिय संरचना तैयार की जा रही है. नेताओं ने पारदर्शिता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही. नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है. बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष एमडी आसिफ एवं रुपौली प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यम आनंद, तौकीर आलम, गौरव कुमार,अखिलेश, जयकृष्ण मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >