कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

कसबा

कसबा. कसबा में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. इसी कार्यक्रम के तहत यूपी के रामपुर पूर्व विधायक सह कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक संजय कपूर ने मंगलवार को कसबा के सीमांचल विवाह भवन में शिरकत की. कदवा के पूर्व विधायक शकील अहमद खान, पूर्व प्रखंड प्रमुख मो इरफान के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. श्री कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कसबा विधानसभा आया हूं. प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, और कांग्रेस का फीडबैक लेंगे. जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के सहयोग से संगठन को नई मजबूती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है. गांव-गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी अपनी विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए संघर्ष करें. कार्यक्रम में एआइसीसी पर्यवेक्षक ने यह भी कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल सदस्यता बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की पहल है. राहुल गांधी के निर्देश पर युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव, अल्संख्यक जिलाध्यक्ष अली अहमद खान, मुखिया मो अनवर, मुखिया प्रतिनिधि गुलाम सरवर, पूर्व मुखिया मो अफजल, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ किशोरी लाल , उमेश कुमार मंडल, नकीम भारती, मो आलमगीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >