कांग्रेस नेता को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पूर्णिया

पूर्णिया. बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एआइसीसी सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. उनके निधन से कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्रीय राजनीति में गहरा शोक व्याप्त है. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भागलपुर के बरारी घाट पर संपन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. इस दौरान पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य, कांग्रेस नेता राहुल सिंह, अजमेर करीम एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा एक समर्पित, संघर्षशील एवं जुझारू नेता थे, जिनकी कमी पार्टी और समाज को सदैव महसूस होगी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की.कुमार आदित्य उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >