पूर्णिया. भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कहलगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने शोक व्यक्त किया है.साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. दिल्ली से पटना आने के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था. जितेंद्र यादव ने कहा है प्रवीण सिंह कुशवाहा एक कर्मठ, जुझारू एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें.
प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर शोक संवेदना
भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष
