धीमेश्वर धाम के व्यवस्थापक के निधन से शोक

बनमनखी नगर परिषद

बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत धीमा गांव निवासी सामाजिक व धार्मिक व्यक्तित्व कमलेश्वरी प्रसाद सिंह का निधन बुधवार शाम लगभग 5:20 बजे हो गया.उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.स्वर्गीय सिंह अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धीमेश्वर धाम धीमा मंदिर के व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष थे. उनके नेतृत्व में मंदिर परिसर का विकास हुआ और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिली. ग्रामीणों के अनुसार, कमलेश्वरी प्रसाद सिंह सरल स्वभाव एवं समाजसेवा के लिए जाने जाते थे.धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी.उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >