सर्वेक्षण के कार्यों को 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें : प्रधान सचिव

प्रधान सचिव बोले

पूर्णिया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी के अनिल की अध्यक्षता में महानन्दा सभागार में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोवस्त से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी.समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव द्वारा सर्वेक्षण के कार्यों को 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.इसके लिए बंदोबस्त पदाधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्तर के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.समीक्षा के दौरान सचिव द्वारा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में समीक्षा करने और कार्य की अद्यतन प्रगति की राजस्व के अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ता के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर अद्मतन प्रगति का पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.बैठक में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी रवि राकेश, सभी बंदोबस्त पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो तथा शिविर प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >