पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आकाशवाणी के 90 वर्ष पर एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आकाशवाणी की राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी की भूमिका तथा भारतीय संस्कृति का संरक्षक-आकाशवाणी विषयों पर एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतिभागियों ने अपने विचारों में आकाशवाणी की ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रसार में उसकी अहम भूमिका को उजागर किया. कुछ छात्रों ने कहा कि आकाशवाणी ने आपदा और राष्ट्रीय आपात स्थितियों में लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वहीं, अन्य प्रतिभागियों ने इसे भारतीय संस्कृति की आवाज बताते हुए इसकी निरंतर प्रासंगिकता पर जोर दिया. साथ ही, छात्रों ने मोबाइल ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं से जुड़ने के प्रयासों की भी सराहना की. प्रतियोगिता का मूल्यांकन निरंजन कुमार, कमलेश कुमार एवं उत्तम कुमार ने किया. प्रतियोगिता के विजेता मयंक चौधरी एवं स्नेहा अदिति को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. आकाशवाणी कई पीढ़ियों के लिए एक विश्वसनीय साथी रहा : प्रो. मनोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो मनोज कुमार ने अपने संबोधन में रेडियो से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कहा कि आकाशवाणी कई पीढ़ियों के लिए एक विश्वसनीय साथी रहा है और आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है. उन्होंने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की, जो छात्रों को देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं के बारे में जागरूक करता है. कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिशासी शिवाजी झा ने कहा कि बीबीसी के बाद आकाशवाणी का कवरेज विश्व में सबसे व्यापक है, जो 27 भाषाओं में 100 से अधिक देशों तक प्रसारण करता है. उन्होंने यह भी कहा कि आकाशवाणी युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान कर रही है. आकाशवाणी पूर्णिया के आशीष कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके कार्य और विस्तार पर प्रकाश डाला. फोटो. 11 पूर्णिया 20 परिचय- पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, कार्यक्रम अधिशासी एवं अन्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >