पूर्णिया विवि में स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चार समिति का गठन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में 18 मार्च को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु चार समितियों का गठन किया गया है. इनमें फाउंडेशन डे आयोजन समिति, सांस्कृतिक समिति, मंच प्रबंधन एवं सज्जा समिति तथा खेल आयोजन समिति शामिल हैं. ये समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगी. यह जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. खेल गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल रेस का आयोजन 18 मार्च की सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा. स्थापना दिवस का मुख्य समारोह उसी दिन दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होगा. कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए भविष्य की शैक्षणिक एवं विकासात्मक योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >