पूर्णिया में ऑटो-टोटो के लिए जल्द लागू होगा कलरकोड सिस्टम

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ कर जाम के निदान को ले हो रही प्रशासनिक पहल

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ कर जाम के निदान को ले हो रही प्रशासनिक पहल

शहर में हर रूट के लिए निर्धारित होगा रंग, बेतरतीब परिचालन पर होगा नियंत्रण

पूर्णिया. शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और हर रोज लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है. जिला परिवहन विभाग अब शहर में चलने वाले टेंपू और ई-रिक्शा के लिए ‘कलर कोडिंग’ व्यवस्था लागू करने जा रहा है. इस नई योजना के तहत अब हर रूट के लिए एक विशिष्ट रंग निर्धारित होगा, जिससे न केवल ट्रैफिक सुधरेगा बल्कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों की पहचान भी आसान हो जाएगी. शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 25 हजार से अधिक ई-रिक्शा हैं. यदि सिर्फ शहर की बात करें तो 10 से 15 हजार के बीच टोटो की संख्या है इनमें अधिकांश वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के हैं या फिर दूसरे जिलों से आकर यहां परिचालन कर रहे हैं. इससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है. जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने बताया कि शहर को विभिन्न जोन और रूटों में बांटा जाएगा. प्रत्येक निर्धारित रूट के लिए एक खास रंग का बोर्ड या पट्टी तय की जाएगी. यदि लाइन बाजार से बस स्टैंड के लिए ””””लाल”””” रंग तय होगा तो केवल लाल कोड वाले टोटो ही उस रूट पर चलेंगे. इस रूट में दूसरे कलर के टोटो पर प्रतिबंध रहेगा.

सड़क पर कम होगा वाहनों का दबाव

कलर कोड होने से पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को तुरंत पता चल जाएगा कि कौन सा वाहन अपने निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे रास्ते पर चल रहा है. इतना ही नहीं बिना निबंधन वाले वाहनों को पकड़ना भी आसान होगा. इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की बैठक प्रस्तावित है. शहर में इस तरह की नियमों से रूट तय होने से एक ही सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा. ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारी के लिए होने वाली होड़ कम होगी. पहचान सुनिश्चित होने से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी.

कहते हैं अधिकारी

पूर्णिया शहर में अब टेंपू और ई-रिक्शा (टोटो) के लिए ””””कलर कोडिंग”””” व्यवस्था लागू की जाएगी. शहर में कौन सी कलर की टोटो किस रूट में चलेगी, यजी निर्धारित की जाएगी. इस नई योजना के तहत अब हर रूट के लिए एक विशिष्ट रंग निर्धारित होगा. इस योजना को जल्द ही धरातल पर उतार दिया जाएगा.

शंकर शरण ओमी, जिला परिवहन पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >