कर्मचारियों की सीसीआर वार्षिक स्तर पर कॉलेज करें तैयार : वीसी

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में पिछले 18 फरवरी को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई. इसमें शिक्षकों व कर्मियों के बारे में भी कई अहम निर्णय लिए गए. प्रोन्नति हेतु शिक्षकों व कर्मचारियों की सीसीआर वार्षिक स्तर पर तैयार करने का निर्णय सबसे अहम रहा. अन्य प्रमुख निर्णयों में शिक्षकों/कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दिसम्बर 2025 तक के रिकार्ड 01 जून 2026 तक अपडेट करने पर खासतौर से बल दिया गया. शिक्षकों/कर्मचारियों के अर्जित अवकाश को ससमय विधिवत रूप से विश्वविद्यालय को भेजा जाना सुनिश्चित करने की बात कही गयी. यह भी कहा गया कि महाविद्यालय की वेबसाइट पर विषयवार शिक्षकवार टाइम टेबल तथा जारी किये जाने वाले ऑफिस ऑर्डर नियमित रूप से अपलोड किये जायें. महाविद्यालय में कार्यरत महिला प्राध्यापिका, शिक्षकेत्तर कर्मी शोध प्रज्ञा एवं छात्राओं के लिये सुरक्षित एवं संरक्षित तथा स्वच्छ वातावरण के साथ बुनियादी सुविधा में सीसीटीवी कैमरे, परिसर में प्रवेश एवं निकास स्थल पर आगंतुको का प्रवेश पंजी पर प्रवेश का समय विवरण आदि शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >