चक्रवात मोंथा के प्रभाव के साथ पूर्णिया में दस्तक देगा ठंड का मौसम

चक्रवात मोंथा के प्रभाव

अगले दो दिनों में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

बीते सोमवार से ही दिख रहा है चक्रवात मोंथा का असर, आज बने हैं बारिश के आसार

पूर्णिया. मौसम के बदलते मिजाज के बीच अपने पूर्णिया में भी चक्रवात मोंथा का कमोबेश असर दिखेगा. गुरुवार को आसमान में बादलों का बसेरा बनेगा और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ेंगी. आगामी 31 अक्टूबर को भी बारिश के आसार बताए गये हैं.इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं. आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो मौसम के इस मिजाज के बीच तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड भी दस्तक दे सकती है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं से बिहार में ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो 31 अक्टूबर तक यहां मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है. इधर, बुधवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 28.0 एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पहले मंगलवार को अधिकतम 31.4 एवं न्यूनतम तापमान 23.4 दर्ज किया गया था.

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी के इलाके में चक्रवाती तूफान मोंथा का कमोबेश असर इस इलाके पर भी रहेगा. बीते सोमवार से मौसम का यह बदलाव भी इसी का प्रभाव माना जा रहा है. आईएमडी की मानें तो आगामी 31 अक्टूबर के बीच पूर्णिया और आस पास इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में आगामी 2 नवम्बर तक गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि इसके संकेत भी अलग से दिए गये हैं. इधर देखा जाए तो मौसम पिछले दो दिनों से खराब चल रहा है. बुधवार को जिले में कहीं बारिश हुई तो कहीं फुहार बन कर रह गई जबकि पूरा दिन आसमान बादलों से घिरा रहा. वैसे, मौसम में उमस भी बरकरार रहा. आईएमीडी की मानें तो यह बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मोंथा का असर है. आईएमीडी ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को आगाह किया है कि फसलों को सुरक्षित रखें और अगले दो दिनों तक अनावश्यक यात्रा से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >