स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया गया शुभारंभ

सड़कों पर श्रमदान कर अधिकारियों ने की इस अभियान की शुरूआत

सड़कों पर श्रमदान कर अधिकारियों ने की इस अभियान की शुरूआत पूर्णिया. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्णिया जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, महापौर नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए जिला खेल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक,सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे. उक्त कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया. इसके बाद सभी अधिकारियों द्वारा पूर्णिया शहरी क्षेत्र टैक्सी स्टैंड से आर एन साह चौंक तक साफ सफाई में श्रमदान कर विधिवत शुभारंभ किया गया. यह अभियान जिले की सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा. इसका थीम स्वच्छोत्सव है. इसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं स्वच्छता लक्षित इकाईयों को गंदगी मुक्त किया जायेगा.इसके तहत सभी पंचायत एवं सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा.सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जांच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा.स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जायेगा. नवरात्र पर क्लीन ग्रीन उत्सव मनाने पर जोर कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा के दौरान नवरात्र पर्व के अवसर पर “क्लीन ग्रीन उत्सव ” के रूप में मनाने पर जोर दिया गया. पूजा पंडालों में पूजा समितियों एवं आयोजकों द्वारा दुर्गा-पूजा, नवरात्र पूजा एवं मेला परिसर को प्लास्टीक कचरा सहित सभी तरह का कचरा से मुक्त स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे.पूजा परिसर में स्वच्छता संदेशों के बैनर /पोस्टर/फ्लेक्स लगाया जाना है तथा उचित माध्यम से स्वच्छता संदेशों का गहन प्रचार प्रसार किया जाना है.जूट एवं कपड़े,कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने में बल दिया जाना है. सार्वजनिक स्थल समेत अन्य जगहों की होगी सफाई स्वच्छता ही सेवा के तहत अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्ला को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है.सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय,स्कूल, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन निर्धारित समय सीमा में अभियान चलाया जाना है.सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर फोटो अपलोड किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >