बीकोठी. मध्य विद्यालय ओरलाहा में स्वच्छता अभियान चलाया गया. छात्र-छात्राओं ने साबुन से हाथ धोकर साफ सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल कुमार रंजन ने बताया कि स्वच्छता का मतलब है अपने शरीर, घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना. स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है. यह स्वस्थ और सुखी जीवन की पहली शर्त है. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ठाकुर, शिक्षक अमर कुमार आदि उपस्थित थे.
मध्य विद्यालय ओरलाहा में स्वच्छता अभियान
मध्य विद्यालय ओरलाहा
