मध्य विद्यालय मंझेली हाट में वर्गवार मूल्यांकन टॉपर व उपस्थिति टॉपर हुए सम्मानित

मध्य विद्यालय मंझेली हाट में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी.

पूर्णिया पूर्व. मध्य विद्यालय मंझेली हाट में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. वर्ग प्रथम में वन बाय थ्री में सिफत, कृतिका कुमारी, पीहू कुमारी को मूल्यांकन में वर्ग टॉपर के रूप में व अकादमिक सत्र 2025-26 में सबसे उपस्थित होने पर उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वर्ग शिक्षिका मेहरुन निशा, सबीहा परवीन ने किया. वर्ग 2 के वर्ग टॉपर राधिका कुमारी, सरिता कुमारी, सानिया खातून मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रमाण पत्र व लाडली खातून वर्ग में सबसे अधिक उपस्थित होने पर उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वर्ग शिक्षिका नसीमा खातून, यासमीन प्रवीण ने दिया. वर्ग 3 के टॉपर छात्र-छात्रा दिव्यांशु राज गोसिया परवीन, गुलराजन निशा को मूल्यांकन के आधार पर व सुल्ताना परवीन और उपस्थिति के आधार पर उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वर्ग शिक्षिका मनोरमा केसरी, ज्योति कुमारी, चंद्रकला कुमारी ने दिया. वर्ग 4 के टॉपर छात्र-छात्राओं मूल्यांकन के आधार पर संतोष मुर्मू फिरदौसी खाटून सृष्टि भारती आरोही व उपस्थिति के आधार पर युसूफ को वर्ग शिक्षिका विजयलक्ष्मी, कंचन कुमारी, तबस्सुम आरा ने उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया. वर्ग पांच में टॉपर जीविका कुमारी ,प्रियांशु कुमार मूल्यांकन के आधार पर व उपस्थिति के आधार पर रोहित कुमार को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र मनीता कुमारी ने दिया. वर्ग 6 टॉपर वाबेदुर रहमान ,मोहम्मद गल्फ राज, मोहम्मद मोबीन मूल्यांकन के आधार पर व सिताबूल को उपस्थिति के आधार पर उत्कृष्ट प्रमाण पत्र मोहम्मद असद, प्रदीप कुमार, अविनाश कुमार ने दिया. वर्ग 7 टॉपर शिवानी कुमारी ,अनुप्रिया ,पूजा कुमारी मूल्यांकन के आधार पर व उपस्थिति के आधार पर रेशमा कुमारी, इस्माइल जर्रा को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वर्ग शिक्षक बिरजू कुमार, खुशबू कुमारी, अकरम हुसैन ने दिया.वर्ग 8 टॉपर रानी कुमारी,शबाना नाज मीनाक्षी कुमारी मूल्यांकन के आधार पर व उपस्थिति के आधार पर रिंकी कुमारी को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र वर्ग शिक्षक अरुण कुमार, अब्दुश शकूर, आकांक्षा प्रिया ने दिया. प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर ने स्कूल टॉपर रानी कुमारी, सागर मुर्मू, रूपा कुमारी, व उपस्थिति के आधार पर माही कुमारी, इस्माइल जर्रा, सविता कुमारी को स्कूल बेस्ट अवार्ड से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. स्कूल में टॉपर उपस्थिति वाले सभी बच्चों के अभिभावक को प्रधानाध्यापक ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. सभी शिक्षक शिक्षकों को उत्कृष्ट बाल अखबार प्रदर्शन व समाज विकसित हेतु बाल अखबार प्रदर्शन प्रमाण पत्र दिया गया. साथी मंथ ऑफ अवार्ड से सम्मानित विजयलक्ष्मी शिक्षिका व ज्योति कुमारी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया. शशिकांत प्रसाद और प्रभु आर्यन को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया. वर्ग आठ के छात्र छात्रों के विदाई सह सम्मान समारोह में केक भी काटा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >