नागरिक सुरक्षा को ले पूर्णिया में सिविल डिफेंस ने किया मॉकड्रिल, बताए तरीके

‘ब्लैकआउट’ को ले कराया गया पूर्वाभ्यास

आगामी 14 मई को होने वाले ‘ब्लैकआउट’ को ले कराया गया पूर्वाभ्यास

आपातकालीन हालात में निबटने के लिए स्वयंसेवकों को किया गया प्रशिक्षित

पूर्णिया. आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा की दृष्टि से 14 मई को होने वाले ब्लैकआउट को लेकर पूर्णिया में पूर्वाभ्यास कराया गया. इस हालात में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा जिला इकाई द्वारा मंगलवार को जिला स्कूल के मैदान में एक वृहद मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉकड्रिल का प्राथमिक लक्ष्य किसी भी आपदा या ब्लैकआउट जैसी आपात स्थिति में बचाव कार्यों की तत्परता को परखना था. अभ्यास के दौरान स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया कि कैसे अंधेरे या संचार ठप होने की स्थिति में आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और राहत कार्य संचालित किए जाएं.

नागरिक सुरक्षा के सदस्यों ने आपातकालीन रेस्क्यू का अभ्यास किया. घायलों को मलबे या अंधेरे वाले स्थानों से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया. घटनास्थल पर ही घायलों को दी जाने वाली तात्कालिक चिकित्सा सहायता का अभ्यास के साथ-साथ ब्लैकआउट के दौरान होने वाली संभावित अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन तकनीकों का भी अभ्यास किया गया. इस दौरान नागरिक सुरक्षा के सदस्यों के बीच तालमेल और भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों पर जोर दिया गया.

जिला स्कूल मैदान पर अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 मई को होने वाले ब्लैकआउट को ध्यान में रखते हुए टीम पूरी तरह मुस्तैद है. इसको लेकर नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉकड्रिल किया जा रहा है. बीते 11 मई से 13 मई तक जिला स्कूल में मॉकड्रिल शुरू है. इसके बाद 14 मई को रंगभूमि मैदान, आरएनसाव चोक और पॉलिटेक्निक चौक पर फाइनल मॉकड्रिल होगा. इस मौके पर मुख्य रूप से दिलीप चौधरी, अशोक कुमार राम, विक्रम दास, अखिलेस शर्मा, गणेश दास, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, निभा, मुस्कान, जूही, रिया ज्योति , सूरज चौधरी, रोशन, रमन आदि शामिल थे.

फोटो. 12 पूर्णिया 16- नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉकड्रिल करते हुए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >