पूर्णिया. मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया के नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्र -छात्राओ ने माता दुर्गा के सम्मान में डांडिया – गरबा नृत्य को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के आयोजन में कक्षा नर्सरी से पांचवीं की संयोजिका शानु सिंह टू साथ -साथ मनीषा, इशिका मेहता,मेघा दत्ता, शालिनी पंजीयार, प्रियंका कुमारी, अदिति शरण,हूमा, देबोलीना घोष,मीनू कुमारी,आशा मांझी, मनीषा,निधि कुमारी,लारेब फातिमा,, पूजा सहाय ने बच्चों के पोशाक निर्धारण और डांडिया रास नृत्य की प्रस्तुति में अपना योगदान दिया.कार्यक्रम के आयोजन पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ असद इमाम ने कहा कि नवरात्रि के दरम्यान मन की शुद्धि और पवित्रता के साथ -साथ भाव समर्पण को काफी महत्व दिया जाता है. बच्चों के द्वारा डांडिया रास नृत्य का आयोजन इस अवसर पर एक उल्लेखनीय पहल है. विद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर झा ने बताया कि यह नृत्य वास्तव में देवी दुर्गा और राक्षस राज महिषासुर के बीच की लड़ाई को दर्शाता है. महिषासुर के अत्याचार से त्रस्त जग के कल्याण के लिए माता रानी ने उसका वध कर लोगों को मुक्ति प्रदान की. इसी युद्ध का प्रतीक है यह गरबा नृत्य जिसे डांडिया रास भी कहा जाता है. ट्रस्ट के सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम के अनुसार यह नृत्य प्रतिभागियों के हस्त और पद संचालन का अनोखा अनुभव प्रदान करता है.इसमें प्रयोग किए जाने वाले डंडे माता दुर्गा की तलवार को दर्शाते है. बच्चों को बड़े मनोयोग से तैयार किया गया है, ताकि वे इस नृत्य के अनुभव को आत्मसात करे. इसके लिए सभी शिक्षिकाओं को कोटि -कोटि बधाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
