कमलदाहा पोखर में डूबने से बालक की मौत, भंगड़ा गांव में पसरा मातम

भंगड़ा गांव में पसरा मातम

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के भंगड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान भंगड़ा वार्ड संख्या 10 निवासी मो. जलाल के पुत्र फैयाज आलम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार फैयाज आलम की मां खेत में गेहूं काट रही थीं, जिसको पानी देने गया था. मां को पानी देने के बाद वह वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में स्थित कमलदाहा पोखर के पास पहुंचने पर उसका पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया. घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चे को पानी में डूबते देखा. आनन-फानन में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गयी थी. बताया गया कि फैयाज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. इस घटना के बाद पूरे भंगड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मां हीना खातून, दादी एवं अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं. परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. घटना की सूचना मिलते ही जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. परवेज आलम शिक्षक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >